स्थापना दिवस समारोह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा, जल्द ही उपनल के माध्यम से विदेशों में भी नौकरी मिलेगी। समारोह में सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, उपनल चेयरमैन मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेनि), उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत (सेनि), लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी(सेनि), लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी (सेनि), मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत (सेनि), ब्रिगेडियर रमेश भाटिया, मेजर जनरल एमएस असवाल (सेनि), मेजर जनरल आनंद सिंह रावत, कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, कैप्टन धनराम नैनवाल, कर्नल सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में उपनल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीजीएम मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि), सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद, हवलदार सुभाष चंद्र जख्मोला, हवलदार बाबूराम क्षेत्री, नायक सतेश्वर प्रसाद सती, संजय रावत, प्रियंका नेगी, नायक जीत पाल सिंह, सूबेदार दीपक सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।