फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर, इनके साथ लिए सात फेरे

Sat, 12 May 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
rohit shekhar
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी और पत्नी उज्जवला तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी शुक्रवार 11 मई को इंदौर मध्यप्रदेश निवासी अपूर्वा शुक्ला के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।

विज्ञापन


समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 

शुक्रवार को नई दिल्ली के पांच अशोक रोड स्थित आनंदा भवन में हुए विवाह समारोह में कई नेताओं ने शिरकत की। इसमें उत्तराखंड के मौजूदा सीएम त्रिवेंद्र सिंह, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, यूपी की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, डॉ. अम्मार रिजवी, खटीमा विधायक हरीश धामी, हल्द्वानी के पीयूष डालाकोटी, हल्दूचौड़ से दुम्का परिवार एवं एनडी तिवारी के पैतृक गांव के ग्रामीणों ने भी पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें