फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार रोकने के लिए महिलाओं को करनी होगी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार रोकने के लिए महिलाओं को करनी होगी पहल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है तो महिलाओं को घर से ही पहल करनी होगी। ज्यादातर मामलों में पकड़े जाने वाले भ्रष्टाचार के पीछे घर-परिवार की दुहाई देते हैं। महिलाएं तय कर लें कि भ्रष्टाचार की कमाई घर नहीं आएगी तो काफी हद तक इस पर रोक लगाई जा सकती है। शुक्रवार को फिक्की महिला संगठन के कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बात कही।
राजपुर रोड स्थित एक क्लब में उन्होंने ‘महिलाओं के उत्तरदायित्व’ और ‘उत्तराखंड भ्रष्टाचार के खिलाफ’ विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि करीब 35 साल पहले उन्हें स्कूल में बताया गया कि भारत एक विकासशील देश है और अगले 20-25 साल में हम विकसित हो जाएंगे। आज 35 साल बाद भी हम अपने बच्चों को यही बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें एंटी करप्शन और शिक्षा की बेहतरी पर फोकस करना होगा। कार्यक्रम में एस फारुख, शिल्पी अरोड़ा, अनुपमा खन्ना, रुचिका गुप्ता, पूजा अग्रवाल, कोमल बत्रा, किरन भट्ट, सारिका पंछी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मास एनर्जी से मिली हमें सत्ता
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्ता तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत नहीं की। जन लोकपाल को लेकर देशवासियों ने जो ऊर्जा और उत्साह दिखाया, उसने हमें सत्ता दिलाई। आजादी के बाद से एंटी करप्शन के लिए बहुत कुछ हुआ है। हम दिल्ली में उसे और बेहतर ढंग से लागू कर रहे हैं।
विज्ञापन


जो गए सब खराब नहीं
उन्होंने कहा कि जो लोग आप छोड़कर गए, सब खराब हों ऐसा नहीं है। जो पार्टी में हैं, वो सभी भी ठीक हों, ऐसा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पार्टी या कोई व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है। मैं केवल शिक्षा के उन्नयन के लिए काम करना चाहता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें