वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना से नाराज उत्तराखंड के पूर्व सैनिक 16 नवंबर को परेड ग्राउंड में अपने मेडल वापस करेंगे।
उत्तराखंड युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्ससर्विसमेन की शनिवार को सुभाष रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र की ओर से जारी अधिसूचना का विरोध जताते हुए पूर्व सैनिकों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
वन रैंक वन पैंशन पर पूर्व सैनिकों की मांग से विपरीत अधिसूचना जारी हुई है। इसमें पांच साल पेंशन रिवीजन और ओआरओपी के लिए वर्ष 2013-14 को औसत वर्ष बनाने का विरोध किया जा रहा है। फ्रंट ने निर्णय लिया कि वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे और 16 नवंबर को 11 बजे परेड ग्राउंड में होने वाली रैली में अपने मेडल वापस करेंगे।