फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर धमका हाथी, लोगों में मची भगदड़, हवाई फायर कर वन कर्मियों ने जंगल में खदेड़ा

Sat, 09 Sep 2023 05:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हाथी के हाईवे पर धमकते ही लोगों की जान पर बन आई। जान बचाने के लिए लोगों ने दौड़ लगाई। इसी बीच सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
हाईवे परआ धमका हाथी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर एक टस्कर हाथी ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने लोगों के पीछे दौड़ लगाई। यात्री जान बचाने के लिए वाहन छोड़कर भाग गए। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को जंगल में खदेड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


दोपहर में अन्य दिनों की भांति कोटद्वार से दुगड्डा के बीच हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। तभी कोटद्वार से पांचवें मील के पास जंगल से निकलकर एक विशालकाय हाथी यातायात के बीच धमक गया। हाथी को करीब देख वाहन चालकों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में वाहनों को बैक कर किसी प्रकार हाथी से दूरी बनाई। कुछ देर तक हाथी हाईवे के बीच खड़ा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छात्रों को बड़ी राहत, स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, 13 हजार सीटों पर है मौका

विज्ञापन


कुछ बाइक सवारों और लागों ने हाथी की फोटो लेने के लिए उसके करीब जाने की कोशिश की। आक्रोशित होकर हाथी ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। हाथी के हाईवे पर दौड़ते ही वहां पर मौजूद लोेगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहनों को छोड़कर भागने लगे। लेकिन, कुछ दूर दौड़ने के बाद हाथी रुक गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सूचना पर वन कर्मियों के साथ पहुंचे फारेस्ट गार्ड वचन सिंह नेगी ने वन कर्मियों के सहयोग से लोगों को पीछे हटाकर हाथी के लिए जंगल में निकलने का रास्ता बनाया। इसके बाद हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें