फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: यूपीसीएल को सस्ती बिजली देगा एसजेवीएन, दोनों के बीच होगा करार

Thu, 09 Nov 2023 10:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सौर परियोजना सीपीएसयू योजना के अंतर्गत राजस्थान में एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजीईएल के माध्यम से विकसित की जा रही है। परियोजना से सौर ऊर्जा का आवंटन निकट भविष्य में एसजीईएल और यूपीसीएल के बीच हस्ताक्षरित होने वाले विद्युत खरीद करार के अनुसार होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड को एसजेवीएन अपने सौर ऊर्जा संयंत्र से 200 मेगावाट बिजली देगा। इसके लिए यूपीसीएल ने एसजेवीएन को पत्र भेजा है। एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन को यूपीसीएल से 200 मेगावाट सौर ऊर्जा खरीदने का आशय पत्र प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

  
यूपीसीएल एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर परियोजना से 2.57 रुपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर बिजली खरीदने का इच्छुक है। यह सौर परियोजना सीपीएसयू योजना के अंतर्गत राजस्थान में एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजीईएल के माध्यम से विकसित की जा रही है। नंदलाल शर्मा ने कहा कि परियोजना से सौर ऊर्जा का आवंटन निकट भविष्य में एसजीईएल और यूपीसीएल के बीच हस्ताक्षरित होने वाले विद्युत खरीद करार के अनुसार होगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू आज मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीकानेर सौर परियोजना की आधारशिला रखी थी। परियोजना जून 2024 तक कमीशन होगी। 25 वर्षों में संचयी रूप से लगभग 56,838 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न होने की संभावना है, जबकि कार्बन उत्सर्जन में 27,85,077 टन की कमी आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें