फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल, शनिवार को घोषणा, पांच से सात सीटों पर फंसा है पेच

Thu, 20 Jan 2022 09:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरुआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। कांग्रेस की ओर से दिसंबर तक पहली सूची जारी करने का दावा किया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से बताया गया था कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद शनिवार को इनकी घोषणा होगी। जबकि कई दौर के मंथन के बाद भी कांग्रेस की पांच से सात सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरुआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। कांग्रेस की ओर से दिसंबर तक पहली सूची जारी करने का दावा किया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से बताया गया था कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को 60 से अधिक सीटों के प्रत्याशी हो जाएंगे घोषित

बताया जा रहा है कि अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर सहमति बन चुकी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर गठित स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अधिकतर सीटों पर सहमति बन चुकी है। पांच सात सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें