फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा की सत्ता में वापसी के रहे ये चार आधार, पीएम मोदी बने सबसे बड़े सूत्रधार

Thu, 10 Mar 2022 04:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल के अनुमानों ने राज्य के लोगों को चकरा दिया था। आज दस मार्च को आए परिणामों ने स्थिति साफ कर दी है कि उत्तराखंड की बागडोर किसके हाथ में होगी। 
विज्ञापन
pushkar singh dhami, narendra modi - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा की सत्ता वापसी की चार प्रमुख वजह बनीं। सियासी जानकारों का मानना है कि पहली वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उत्तराखंड के जनमानस का लगाव है। चुनाव में बेशक मोदी लहर नहीं थी, लेकिन प्रचार से लेकर मतदान के दौरान मोदी एक बड़ा फैक्टर थे।

विज्ञापन


दूसरी, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं और बुजुर्गों का मोदी के प्रति स्नेह और सम्मान माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि महिलाओं और बुजुर्गों ने मोदी के चेहरे पर मतदान किया। तीसरी प्रमुख वजह केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से कराए गए अवस्थापना विकास से जुड़े कार्य हैं। चौथी वजह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सक्रियता मानी जा रही है।

उत्तराखंड में मतदाताओं ने बता दिया किसके हाथों में देंगे सत्ता
सत्ता की बागडोर हाथों में आने के बाद से धामी चैन से नहीं बैठ पाए और लगातार दबाव में रहे। हालांकि वे चुनाव हार गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल के अनुमानों ने राज्य के लोगों को चकरा दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें,..Uttarakhand Election Results 2022:   हरीश रावत की दूसरी बड़ी पराजय, भाजपाई बोले, ये हरदा नहीं ’हार दा’ हैं...
विज्ञापन


कुछ एजेंसियों के अनुमानों में तो इतना अधिक अंतर था कि कोई भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जता रहा है तो कोई कांग्रेस की सरकार बना रहा है। इसके चलते भ्रम की स्थिति बनती दिख रही है, जिसे टूटने में 24 घंटे और इंतजार करना होगा। आज 10 मार्च को मतगणना के बाद यह खुलासा हो गया है कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्तराखंड में सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में सौंपी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें