उत्तराखंड के अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव 17 अप्रैल को होगा। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत 30 मार्च तक नामांकन किए जाएंगे।
सल्ट विधानसभा सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। यहां उपचुनाव की तारीख का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। इस सीट पर 30 मार्च तक नामांकन होंगे। इसके बाद सभी नामांकन की स्क्रूटनी 31 मार्च को की जाएगी। तीन अप्रैल तक नाम वापसी होगी। इसके बाद 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा। उपचुनाव के नतीजे दो मई को आएंगे। चार मई से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में भारी बहुमत से विजयी होकर अपने नेता स्व. सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
-मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जल्द प्रत्याशी तय किया जाएगा, हमारी जीत तय है।
- सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस