राजकुमारी यादव ने कहा कि पार्टी में पुराने लोगों की उपेक्षा हो रही है। भाजपा और कांग्रेस से आए लोग पार्टी में हावी हो गए हैं। टिकट के लालच में दूसरे दलों से नेता पार्टी में आ रहे हैं। पार्टी के सिस्टम में भ्रष्ट लोग आ गए हैं और पार्टी की नींव डालकर मजबूत करने वालों की उपेक्षा हो रही है। चेताया कि आठ साल से पार्टी को मजबूत कर रहीं हैं और मिट्टी पलीत करने में आठ मिनट भी नहीं लगाएंगी। वरिष्ठ नेताओं ने समझा-बुझाकर उसे शांत किया।
400 रुपये दिहाड़ी और खाना देने की बात कर लाया गया
यह मामला निपटा ही था कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ श्रमिक दिहाड़ी की मांग पर प्रदर्शन करने लगे। कहा कि उनको गांधी पार्क के लेबर अड्डे से 400 रुपये दिहाड़ी और खाना देने की बात कर लाया गया था। उनके साथ 30 से अधिक लोग थे, लेकिन उन्हें न दिहाड़ी दी गई और न ही खाना खिलाया गया। उन्होंने पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पार्टी के प्रोटोकोल के तहत की मंच पर नेताओं को जगह दी गई थी। हर पदाधिकारी को मंच पर नहीं बैठाया जा सकता है। किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा के आरोप गलत हैं। कहा कि दिहाड़ी पर कार्यक्रम में श्रमिकों को लाने का मामला कार्यक्रम से निकलने के बाद संज्ञान में आया था। यह सीधे तौर पर पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। पार्टी का परिवार बड़ा हो रहा है तो विपक्षियों के माथे पर बल पड़ने लगे हैं।
- मुकेश चावला, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी