गोदियाल ने कहा कि राजकुमार हमारी एक कमजोर कड़ी थे। उनकी राजनीतिक स्थिति उनके विधानसभा क्षेत्र में कैसी थी, यह बात किसी से छुपी नहीं है।
उन्होंने अपने बचाव के मकसद से पार्टी बदली है, लेकिन क्षेत्र की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने खुद ही संगठन को छोड़कर सही काम किया। अब कांग्रेस अपने जमीन से जुड़े पकड़ वाले उम्मीदवार को टिकट देकर एक सीट पक्की करने का काम करेगी।
कार्रवाई करने के लिए करेंगे अपील
गोदियाल ने कहा कि राजकुमार के खिलाफ दल बदल कानून के तहत कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग करेगी। इसके अलावा उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से इस बारे में बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।