हरीश रावत ने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में आ रही है, जनता भाजपा को समझ चुकी है। आज गरीबों के घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम रोज आसमान छू रहे हैं, ऐसे में जनता इस बार बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
नगर पालिका तक निकाली पदयात्रा
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में लखनपुर पानी की टंकी से दोपहर में पदयात्रा शुरू हुई। पूर्व सीएम रावत के रामनगर पहुंचकर पदयात्रा की शुरूआत की। पदयात्रा लखनपुर चौराहा होते हुए रानीखेत रोड पहुंची, जहां से नगर पालिका तक पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कांग्रेस नेता पुष्कर दुर्गापाल, आशा बिष्ट, मनोज जोशी, मोहन फर्त्याल, मुक्ता सिंह, रमेश पांडे, महिपाल सिंह डंगवाल, बीडीसी सदस्य महावीर रावत, नीतू आर्य, धीरेंद्र चौहान, कैलाश चंद्र, राहुल कांडपाल, मुन्ना सिंह, चंद्रा फर्त्याल, ग्राम प्रधान रेखा यादव, किशोर, सुरेंद्र बिष्ट, शुचि बंसल, संजय रावत, गोपाल अधिकारी, इंद्र लाल, जयप्रकाश, रामपाल, प्रशांत मनराल, हर्षित पांडेय आदि रहे।