- आप या तो अपने बीएलओ या एसडीएम के माध्यम से वोटर कार्ड से जुड़े यह फॉर्म जमा करा सकते हैं या ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पांच जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
- निर्वाचन विभाग के पास 30 नवंबर तक जो भी आवेदन आएंगे, उनका निपटारा करने के बाद विभाग पांच जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा। इस सूची में इसके बाद कोई भी संशोधन संभव नहीं होगा। न ही इसके बाद विधानसभा चुनाव के लिए नया मतदाता पहचान पत्र बन सकेगा।
उम्र है 18 पार तो एक नवंबर से जरूर बनवा लें अपना मतदाता पहचान पत्र
- एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वालों के लिए एक नवंबर से शुरू होने जा रहा है अभियान
- 30 नवंबर के बाद पूरा होगा काम, जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
- प्रदेश में इस साल बढ़े 630 पोलिंग बूथ, निर्धारण का काम तेजी से जारी