हमने श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ और देव स्थलों की महिमा गायन के लिए प्रतिष्ठित गायकों व लोक कलाकारों की सेवाएं लीं, जिनमें कैलाश खेर का केदारनाथ पर भजन आज विश्व प्रसिद्ध है। मगर जब हम यह भजन बनवा रहे थे तो भाजपा हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही थी।
चौथा मंत्र- भ्रमण, हमने बैठकें रोटेट कीं
हरीश ने कहा कि चौथा मंत्र है भ्रमण। हमने उत्तराखंड को ट्रैकर्स पैराडाइज के रूप में विकसित व प्रचारित किया और लगभग 90 ट्रैक्स व ट्रैकिंग मानचित्र पर अंकित किए। मंत्रिमंडल की बैठकें भी रोटेट कीं और केदारनाथ तक में हमने मंत्रिमंडल की बैठक की।
पांचवां मंत्र- परिधान का नहीं हो रहा प्रचार
रावत ने कहा कि हमने आभूषण आदि परंपरागत वस्त्रों और आभूषणों को न केवल प्रचारित किया, बल्कि उनको राजकीय संरक्षण व प्रोत्साहन उपलब्ध करवाया, जो अब नहीं हो रहा है।
छठा मंत्र- भवन, स्थानीय शिल्प को बढ़ावा दिया
कहा कि यदि भवन से अर्थ स्थानीय शिल्प है तो हमने न केवल शिल्प को सरकारी भवनों में अनिवार्य किया, बल्कि स्थानीय शिल्प के संरक्षण के लिए धनराशि भी उपलब्ध करवाई। कुछ क्षेत्रों जैसे गूंजी, पुरोला आदि में इन भवन शैलियों को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। रंवाई, कुमाऊंनी और गढ़वाली भवन शैली को संरक्षित करने के निर्देश राज्य संग्रहालय को प्रदान किए।