दिल्ली रवाना होते वक्त हरक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह व्यक्गित कार्यों के साथ ही पार्टी नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली जा रहे हैं। चुनाव को लेकर पार्टी जो भी निर्णय करेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया में चल रहे एक बयान में यह भी कहा है कि अभी उन्हें भी हरीश भाई की तरह अपने पत्ते खोलने हैं।
सीएम ने हरक को हटाया, राज्यपाल की मुहर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से तत्काल हटाए जाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने इसका आदेश भी देर रात जारी कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से हरक को तत्काल पद से हटाए जाने का प्रस्ताव किया था। हरक सिंह के पास वन पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष व आयुष शिक्षा तथा ऊर्जा विभाग थे। अब इन सभी विभाग को अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री संभालेंगे।