फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 Uttarakhand Election 2022 : पहली बार मैदान में उतरी आप के सामने भाजपा और कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ने की चुनौती

Fri, 11 Feb 2022 03:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जीत का क्रम जारी रखने के उद्देश्य से मैदान में उतर रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी, उक्रांद, अन्य पार्टियां व निर्दलीय जीत हासिल कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट धर्मपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस सीट पर तीसरा विकल्प बनने के लिए जीजान से जुटी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जीत का क्रम जारी रखने के उद्देश्य से मैदान में उतर रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी, उक्रांद, अन्य पार्टियां व निर्दलीय जीत हासिल कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के शहर के दक्षिणी इलाके और क्लेमेंटटाउन कैंट शामिल है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand Chunav 2022: अल्मोड़ा जनसभा को पीएम ने किया संबोधित, कहा - कांग्रेस की परंपरा है, 'सब में डालो फूट मिलकर करो लूट'

2012 में बनी थी धर्मपुर सीट 
परिसीमन के बाद 2012 में बनी धर्मपुर विधानसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल ने जीत हासिल की। उसके बाद 2017 के चुनावों में भाजपा के विनोद चमोली इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे।  
विज्ञापन


हमने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर विशेष फोकस किया है। पांच वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि लोगों ने भाजपा की जीत का मन बनाया है। पार्टी धर्मपुर से बड़े अंतर से जीत हासिल करने का प्रयास कर रही है। 
- विनोद चमोली, भाजपा प्रत्याशी

भाजपा ने इस इलाके को विकास के मोर्चे पर पछाड़ दिया। विकास कार्य ठप रहे। क्षेत्र की जनता समझ चुकी है कि पिछली बार उन्होंने भाजपा को वोट देकर गलती की थी। इस बार वो कांग्रेस के साथ हैं। वो जानते हैं कि विधानसभा और राज्य में विकास सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती है। 
- दिनेश अग्रवाल, कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे 

कांग्रेस प्रत्याशी हारने के बाद पांच साल तक कहां थे। ऐसे नेता को स्थानीय लोग नहीं चाहते हैं। भाजपा विधायक ने भी पांच सालों के दौरान कोई विकास कार्य नहीं किए। जनता इन दोनों का असली चेहरा देख चुकी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को इस बार क्षेत्र की जनता कड़ा सबक देगी। 
- योगेंद्र चौहान, आप प्रत्याशी

स्थानीय मुद्दे
- कई इलाकों में हाईटेंशन,
बिजली लाइन की शिफ्टिंग
- नालों की सफाई और उन्हें कवर करने का काम
- मोहल्लों में सीवर लाइन, नई पेयजल लाइन बिछाने का काम
- मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण का मामला

मतदाता 
कुल - 206737
पुरुष - 111239
महिला - 95492
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें