बालगंगा विकास खंड का गठन, क्षेत्र में पॉलीटेक्निक, राजकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, , अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, उपकरण, डॉक्टरों की नियुक्तियां। सहसस्ताल, मासरताल, पांवली बुग्याल, खतलिंग, बुढ़ाकेदार समेत अन्य धार्मिक और रमणिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करवाना, बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर का राजकीयकरण, भिलंगना के सीमांत क्षेत्रों में संचार सुविधाएं मुहैया करवाना।
इनका कहना है
पांच साल में विधायक के रूप में दूरस्थ गंगी, गेवांली, पिनस्वाड़, लोदस सहित 100 सड़कों का निर्माण, डामरीकरण, घनसाली और चमियाला नगर पंचायत का भवन, ट्रेचिंग ग्राउंड, पार्किंग, घनसाली बस अड्डा, जीआइसी केमरा, नौल बासर, तलेवन, भट्टगांव का भवन निर्माण कराया। घुमेटीधार में मिनी स्टेडियम, हैलीपैड़, बालगंगा महाविद्यालय के विकास को दो करोड़ की स्वीकृति समेत क्षेत्र का समग्र विकास किया है।
-शक्ति लाल शाह, भाजपा प्रत्याशी घनसाली।
घनसाली क्षेत्र में भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने 10 के कार्यकाल में बर्दाद किया। क्षेत्र के अस्पतालों में डाक्टर, उपकरणों की कमी बनी हुई है। पॉलीटेक्नीक, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज भी नहीं खुल पाए हैं। क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल है। महंगाई से जनता त्रस्त है। रोजगार के लिए युवा भटक रहे है। इस चुनाव में इनका जनता जवाब जरूरी देगी।
-धनी लाल शाह, कांग्रेस प्रत्याशी घनसाली।
इस बार जनता राष्ट्रीय दलों के छलवा में आने वाली नहीं है। मैंने विधायक रहते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल समेत हर क्षेत्र में काम किया है। मेरे काम के आधार जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यदि जनता ने वोट के रूप में आशीर्वाद दिया, तो पूर्व के अधूरे कार्यो को पूरा करवाया जाएगा। बालगंगा को पृथक तहसील का दर्जा दिलवाया।
-भीम लाल आर्य, निर्दलीय प्रत्याशी घनसाली।