फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल का एलान, कर्नल अजय कोठियाल होंगे सीएम पद का चेहरा

Wed, 18 Aug 2021 12:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Assembly Election 2022: 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में काफी सक्रिय है। पार्टी पहले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। मंगलवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम की घोषणा की।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे अरविंद केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए। वहां पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद दोपहर करीब एक बजे वह सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह आज दो बड़ी घोषणाएं करेंगे। पहली घोषणा यह है कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) सीएम उम्मीदवार होंगे। वहीं, उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि सीएम चेहरे पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। आप से सीएम का उम्मीदवार किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि इन पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता। हमें कर्नल अजय कोठियाल ही चाहिए। यह निर्णय आप ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने लिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि  कहा कि कर्नल कोठियाल वह शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। वह आज भी अपने शरीर में दो गोलियां लेकर घूमते हैं। जब उत्तराखंड के नेता इस प्रदेश को लूट रहे थे, तब यह शख्स सीमा पर देश की हिफाजत में लगा था। कुछ साल पहले केदारनाथ आपदा आई थी। तब इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था, अब इन्होंने उत्तराखंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है।

केजरीवाल ने कहा कि हम उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। यहां इतने तीर्थ स्थान हैं। कितने देवी-देवताओं का वास है यहां। पूरी दुनिया से हिंदू यहां श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं। जिस तरह से दिल्ली, देश की प्रशासनिक राजधानी है, वैसे ही हम उत्तराखंड को दुनियाभर के हिंदुओं के लिए देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इससे एक ओर जहां उत्तराखंड की अलग पहचान कायम होगी तो दूसरी ओर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

भोले का फौजी करेगा बेड़ा पार
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से केदारनाथ आपदा के बाद कर्नल कोठियाल और उनकी टीम ने काम किया है, उन्हें लोग भोले का फौजी नाम से जानते हैं। अब यही भोले का फौजी प्रदेश के नवनिर्माण का बेड़ा पार करेगा।
बेरोजगारी के लिए विशेष योजना प्रदेश में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी विशेष योजना बना रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बेरोजगारी से जुड़े तमाम पहलू हैं। जिस फौजी ने प्रदेश के 10 हजार युवाओं को अपनी मेहनत से फौज में पहुंचा दिया, वह सही मायनों मे रोजगार देना जानता है। जल्द ही उनकी पार्टी इसकी घोषणा करेगी।

मेरे लिए गर्व और सम्मान का दिन है- कर्नल कोठियाल

सीएम पद के चेहरे की घोषणा के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जी मुझे खुद जिम्मेदारी दे रहे हैं तो मेरे लिए यह काम आसान नहीं है। मैंने बहुत बड़े चैलेंज देखे हैं। फौज में फ्रंट लाइन में जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाए। यहां की फ्रंट लाइन है राजनीतिक फील्ड। मैं कोई नेता नहीं और न ही कोई ऐसी राजनीति जानता हूं।

जब सरकार ने 2014 मार्च से हमें केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम दिया था तब महिला शक्ति ने उस समय अपने बच्चों को बोला था कि अगर ये कर्नल केदारनाथ जाना चाहता है तो तुम क्यों नहीं। शुरू में मुझे नहीं पता था कि इसका नाम यूथ फाउंडेशन बनेगा लेकिन धीरे-धीरे युवाओं ने इसे आगे बढ़ा दिया। 

उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और महिलाओं ने जो संघर्ष किया था। तब मैंने केजरीवाल की सरकार का मॉडल देखा। उनका गवर्नेंस मॉडल मैंने फॉलो करना शुरू किया। तब सोचा कि अगर मैं भी यहां विकास के लिए काम करूंगा तो निश्चित तौर पर सब साथ आएंगे। 

हम उत्तराखंड में जगह-जगह जाकर भ्रमण कर रहे हैं। अब केवल उत्तराखंड के नवनिर्माण की बात करनी है। मैं केजरीवाल जी को ये आश्वासन देता हूं कि जिस तरह से आपने उत्तराखंड को गंभीरता से लिया है। आप यहां आ रहे हैं। इससे हम भी आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे बोला जाता है कि आप रोजगार पर जोर दीजिये। केजरीवाल जी का फोकस रोजगार पर है। हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही हम अपने अभियान के जरिए सबको समझाएंगे कि किस तरह से रोजगार देंगे। 

कहा कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। अगर मैं आर्मी में होता तो शायद ब्रिगेडियर बन गया होता। मुझे यहां इस नई तरह की राजनीति में मजा आ रहा है। मुझे फेल मत होने देना आप को उत्तराखंड में विकास का मॉडल तैयार करने के लिए इंडियन आर्मी की शार्ट सर्विस कमीशन की तरह बस छह माह का समय दीजिए। 
विज्ञापन

रोड शो में उमड़ी भीड़

बता दें कि केजरीवाल करीब 11 बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद केजरीवाल सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। इसके बाद उन्होंने सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इसके बाद घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलाराम चौक तक रोड शो शुरू किया। इस दौरान रोड शो में कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें कि 2022 के चुनाव को लेकर आप उत्तराखंड में काफी सक्रिय है। पार्टी पहले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। अब संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी काम कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें