फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेशभर में कांग्रेस ने फूंका आम आदमी पार्टी का पुतला, यशपाल आर्य पर की गई टिप्पणी पर जताया एतराज

Wed, 08 Dec 2021 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022: गणेश गोदियाल ने आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के बयान की निंदा करते हुए उनसे राज्य के दलित समाज से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का पुतला दहन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने एतराज जताया है। विरोध में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से बुधवार को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर आम आदमी पार्टी का पुतला दहन करने का आह्वान किया। इसी क्रम में राजधानी देहरादून सहित राज्यभर मैं दिनेश मोहनिया का पुतला दहन किया गया। 

दलित समाज से माफी मांगने की मांग

वहीं गणेश गोदियाल ने आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के बयान की निंदा करते हुए उनसे राज्य के दलित समाज से माफी मांगने की मांग की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के माध्यम से जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड विरोधी ही नहीं, दलित विरोधी चेहरा भी बेनकाब हो गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा
विज्ञापन


इससे पूर्व भी आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता उमा सिसौदिया ने भी आपत्तिजनक बयान दिया था। गोदियाल ने कहा कि राज्य में राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रही आप को देवभूमि की पृष्ठभूमि और भौगोलिक परिस्थितियों का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि आप के नेताओं के बयान उत्तराखंड की जनता का अपमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें