प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के चलते अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। अब महंगाई बर्दास्त से बाहर होती जा रही है।
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का यह कार्यक्रम सभी जिला, शहर, ब्लाक व नगर मुख्यालयों में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बढ़ती महंगाई खिलाफ हल्द्वानी के बुद्धा पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के चलते अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। अब महंगाई बर्दास्त से बाहर होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। गोदियाल ने कहा कि 21 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज से गढ़वाल-कुमाऊं के पांच दिवसीय दौरे पर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल शनिवार से गढ़वाल और कुमाऊं के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि गोदियाल 21 अगस्त को श्रीनगर में बैठक करेंगे। 22 को जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
23 को जोशीमठ में बदरीनाथ विधानसभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 24 को कर्णप्रयाग में चमोली जनपद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग करेंगे और 25 अगस्त को अल्मोड़ा के जैंती के सालम धामदेवल में शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।