फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: झबरेड़ा और मंगलौर पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा - भाजपा सरकार के दोनों इंजन हुए सीज

Tue, 08 Feb 2022 06:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर।

सार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर किए जमकर प्रहार। कहा भाजपा जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगती है, जबकि कांग्रेस पूरे समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : twitter.com/SachinPilot (file photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है। उनके दोनों इंजन सीज हो चुके हैं। इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। रोजगार के नाम पर केंद्र और भाजपा की प्रदेश सरकारों के पास कोई नीति नहीं है अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हैं जो भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे।


मंगलवार को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झबरेड़ा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र जाति के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। शेरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार के दोनों इंजन सीज हो गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Uttarakhand  Election 2022: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे पहुंचे रानीपुर, कहा - देश की महिलाएं भाजपा की सबसे बड़ी वोटर

विज्ञापन

भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में सिर्फ मुख्यमंत्री बदले
भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है, जिस कारण जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष में लामबंद नजर आ रही है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता को कई  प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। भाजपा सरकार किसान व नौजवानों की विरोधी है।  

 

वहीं मंगलौर विधानसभा के टिकोला गांव कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के पक्ष में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। यहां भी उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किए और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगती है, जबकि कांग्रेस सर्व समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

 

इस मौके पर राजस्थान से कांग्रेसी विधायक डॉ कृष्णा पूनिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉ गौरव चौधरी, जितेंद्र पंवार, संजीव प्रधान, श्रीगोपाल नारसन, राजेंद्र चौधरी, संजय कुमार, जगदेव सिंह सेखो कलीम अंसारी, ऋषिपाल बालियान आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें