फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने लांच किया ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम, इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 26 Oct 2021 09:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए 9 और 10 अक्तूबर को हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कांग्रेस ने आगामी विस चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी और स्वामित्व देते हुए ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम लांच किया है। कांग्रेस ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों के साथ भविष्य में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में स्वायत्ता और स्वामित्व देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। मंगलवार का पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पूर्व सीएम और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। 

विज्ञापन


‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए 9 और 10 अक्तूबर को हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। अब प्रशिक्षित कार्यकर्ता, एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में 27 अक्तूबर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे। एआईसीसी की सचिव और सह प्रभारी दीपिका पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी अगले एक महीने में राज्य के सभी बूथ तक पहुंचेगी।

इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पांच संसदीय क्षेत्र के लिए पांच संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनमें टिहरी लोकसभा क्षेत्र में जोत सिंह बिष्ट, पौड़ी में मनीष खंडूरी, हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में काजी निजामुद्दीन, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में ललित फर्स्वाण और नैनीताल संसदीय क्षेत्र में हरीश कुमार सिंह को शामिल किया है।
विज्ञापन


हमने राज्य स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था, अब हम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इसी क्रम में अगले एक महीने के अंदर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
- देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस प्राभारी 

इस चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है कि चुनाव विकास और विचारधारा पर केंद्रित हो और इनके माध्यम से राज्य विरोधी बीजेपी की सरकार को भारी मतों से सत्ताच्युत किया जाए। 
- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करना चाहता हूं कि राज्य विरोधी, लोकतंत्र विरोधी बीजेपी की सरकार को, इस चुनाव में शिकस्त देने के लिए कमर कस लें। सिर्फ चुनाव तक ही नहीं बल्कि चुनाव के बाद, राज्य के विकास की गाड़ी को दुबारा पटरी में लाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
- हरीश रावत, पूर्व सीएम, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष 

मेरा सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वह अपने बूथ को अपना गौरव मानते हुए, पार्टी प्रत्याशी को अधिकतम वोटों से विजयी बनाने में योगदान दें। मैं पार्टी की तरफ से वायदा करता हूं कि जिस बूथ पर सबसे अधिक वोट प्राप्त होंगे, उसके कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें