फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: कांडा पहुंचे सीएम धामी ने कहा- विकास चाहिए तो फिर से डबल इंजन सरकार बनाओ

Thu, 10 Feb 2022 05:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कांडा (बागेश्वर)

सार

कांडा के सिमकूना में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में फिर विकास चाहिए तो फिर से डबल इंजन सरकार बनाओ।
विज्ञापन
बागेश्वर में सीएम धामी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहाड़ के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार बनने पर हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। उनके हुनर को निखारा जाएगा।

विज्ञापन


यहां कांडा के सिमकूना में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में फिर विकास चाहिए तो फिर से डबल इंजन सरकार बनाओ। भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में पहुंचे सीएम ने कहा कि सरकार ने पांच साल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

केंद्र सरकार ने अटल आयुष्मान योजना लागू कर गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने की व्यवस्था की है। अब तक प्रदेश में लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना से लोगों को एक रुपये में पानी का संयोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढें...Uttarakhand Election 2022:  सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए भाजपा ने किए कई एलान, शहीदों की बेटियों को दो लाख 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा किकेंद्र सरकार ने वन रेंक वन पेंशन लागू कर पूर्व सैनिकों की दशकों पुरानी मांग पूरी की है। सैनिकों को सम्मान भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है। हर घर को शौचालय बनाने के लिए रकम उपलब्ध कराई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें