फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

Mon, 27 Dec 2021 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश के पौष्टिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से पहली बार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 27 दिसंबर से शुरू हुए इस महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का शुभारंभ करने वाले थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री के शाम को महोत्सव में आने की संभावना है।

विज्ञापन


27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा महोत्सव
कृषि निदेशक गौरी शंकर ने बताया कि प्रदेश के पौष्टिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

PM Modi Uttarakhand Rally: एसपीजी ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण, मंच पर बैठने वाले नेताओं के लिए आरटीपीसीआर जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में पौष्टिक अनाज उत्पादों के प्रसंस्करण व मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के अलावा प्रदेश के स्वयं सहायता और किसान समूह की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। महोत्सव में संगोष्ठी भी होगी। जिसमें कृषि विशेषज्ञ अनाजों के पौष्टिक महत्व के बारे में जानकारी देंगे। महोत्सव में सभी जिलों के किसान भी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें