फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: पुरोला सीट से भाजपा के कई पूर्व विधायक टिकट की दौड़ में

Tue, 05 Oct 2021 02:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) 

सार

लोनिवि के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक राजेश जुवांठा ने कहा है कि वे भाजपा के सिपाही हैं और भाजपा उन्हें ही यहां से टिकट देगी। भाजपा से टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक राजेश जुवांठा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में पुरोला से पूर्व भाजपा विधायक राजेश जुवांठा ने पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी ऐसा उन्हें विश्वास है। कुछ दिन पूर्व ही पुरोला के निर्वतमान विधायक राजकुमार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके बाद पार्टी में बगावत के सुर उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


लोनिवि के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक राजेश जुवांठा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें ही पुरोला विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाएंगी। कहा कि उनके सहित भाजपा से तीन पूर्व विधायक टिकट की लाइन में है। उन्होंने कहा कि निर्वतमान विधायक राजकुमार ने विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजकुमार ने अपना हित देखकर विधायकी छोड़ी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने अपने हित के लिए समय से पहले ही विधायक पद छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के लोग भी उनसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वे किसी भी दल में शामिल नही होंगे। इस अवसर पर प्रताप राणा, शौकिन सिंह नेगी, उपेंद्र चौहान, संजय सिंह, सुमन, सत्येंद्र सिंह, महेश, विकास हिमानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें