भाजपा राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि भाजपा चुनावी राज्यों में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए काम कर रही है। हर चुनाव में सोशल मीडिया व आईटी सेल की भूमिका अहम होती है। एक लड़ाई चुनाव के मैदान पर लड़ती है दूसरी लड़ाई पार्टी सोशल मीडिया पर लड़ती है। ताकि जनता के बीच मे पार्टी की एक अच्छी भूमिका बनाई जा सके। भाजपा की सोशल मीडिया रणनीति को लेकर मालवीय ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओ को टिप्स दिए।
प्रदेश महामंत्री संगठनअजेय ने कहा कि बीजेपी अपने हर विंग को ट्रेनिंग देकर सशक्त करने मे जुटी है ताकि विपक्ष के दुष्प्रचार को हर मोर्चे पर मात दी जा सके। कार्यशाला में सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, परितोष बंगवाल, आईटी सयोंजक हिमांशु संगतानी अजीत नेगी, प्रवीण लेखवार, जगमोहन ऐठानी, विनय ग़ोयल, मयंक गुप्ता, बिपिन कैंथोला, राजीव तलवार, सत्यवीर सिंह चौहान सहित सभी जिलों के जिला सोशल मीडिया व आईटी संयोजक मंडलों के संयोजकों ने भाग लिया।
65 फीसदी युवाओं को ध्यान में रखकर बने रणनीति
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार कहा कि आज 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। युवाओं में सोशल मीडिया अत्यंत लोकप्रिय है। इसे ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा सटीक तथ्यों के माध्यम से सरकार के कार्यों को प्रचार का सार्थक होना चाहिए।