फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: पार्टियों में घमासान, कहीं आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प तो कहीं भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े

Thu, 03 Feb 2022 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण देने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
आप नेता नवीन पिरशाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के दौरान देहरादून में आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। आप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय पर पार्टी के झंडे उतारकर जबरन अपनी पार्टी के झंडे लगाए। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं और रायपुर विधानसभा से आप प्रत्याशी नवीन पिरसाली से मारपीट भी की।

विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। रायपुर थाने में नवीन पिरसाली ने तहरीर दी है। देर पर रायपुर पुलिस ने भाजपा के 20-25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण देने का प्रयास किया। 

बुधवार को लाडपुर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में रोज की तरह कार्यकर्ता और प्रत्याशी नवीन पिरसाली चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने में जुटे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां कुछ बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे और भवन के ऊपर लगे झंडों को उतारकर अपने झंडे लगाने लगे। आप कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया है तो भाजपाइयों ने मारपीट की। प्रत्याशी नवीन पिरसाली वहां आए तो उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि वहां मौजूद महिलाओं से भी धक्का मुक्की की गई। आरोप है कि पुलिस के सामने भी हंगामा करने वाले कथित बीजेपी कार्यकर्ता शांत नहीं हुए।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: लोकलुभावन घोषणा पत्र की चाभी से कांग्रेस की सत्ता का ताला खोलने की तमन्ना

विज्ञापन

चुनाव आयोग को भी की शिकायत 

आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सौरभ दुसेजा ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। इसके साथ ही रिटर्निंग अफसर को भी ई-मेल से घटना की जानकारी दी गई है। इस मामले में एसओ रायपुर ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

बताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा 
आप प्रत्याशी नवीन पिरसाली का कहना है कि उन्होंने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। बताया कि उन्हें और कार्यकर्ताओं को जान का खतरा है। बीजेपी कार्यकर्ता कभी भी वहां पर इस तरह की घटना कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने कार्यालय के बाहर पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है। ताकि, उनके जान माल की सुरक्षा की जा सके। 

भाजपा-कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़े 
वहीं हरिद्वार में रानीपुर मोड़ के पास खन्ना नगर में बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी मदन कौशिक के समर्थकों का आमना-सामना हो गया। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक चुनावी प्रचार कर रहे थे। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हुई और धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों दलों के समर्थकों को अलग कर हंगामा शांत करवाया। 

कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक डोर टु डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी समर्थकों के साथ डोर टु डोर वोट मांगने खन्ना नगर पहुंचे थे। इसी बीच सामने से भाजपा कार्यकर्ता भी प्रचार करते आ गए। दोनों आमने-सामने आने पर नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों को जैसे-तैसे अलग-अलग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें