प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कराया गया यह हमला प्रायोजित
उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पर हमला करवाया जाना निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस हमले की निंदा करती है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हमले के विरोध में आयोजित किए जा रहे धरने को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की थी।
अभियंताओं ने घेरा सीएम आवास, पुलिस ने रोका तो सड़क पर दिया धरना
वहीं नियमितीकरण की मांग को लेकर बीते लंबे समय से आंदोलनरत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने भी रविवार को मुख्यमंत्री आवास को घेराव कर अपना आक्रोश जताया। हालांकि पहले से तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगा रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई।
सीएम आवास कूच के लिए अभियंता रविवार को गांधी पार्क पर एकत्र हुए। जहां से अभियंता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच के लिए बढ़े। अभियंताओं की रैली को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेसियों ने अपना समर्थन दिया। हाथीबड़कला पर पुलिस के रोकने से गुस्साए अभियंताओं ने सड़क पर बैठ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अभियंताओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है। लंबे समय से आंदोलनरत अभियंताओं की सरकार की ओर से अनदेखी की जा रही है। कहा कि अभियंता बीते करीब 12 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभियंताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल बीते 20 दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह अपना आंदोलन उग्र करेंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल और आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।