फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Wed, 08 Dec 2021 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में यह पांचवा दौरा होगा। इस दौरे में वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां वो प्रदेश की जनता के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर में आएंगे। वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 

उत्तराखंड में यह पांचवा दौरा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली के मुताबिक केजरीवाल का उत्तराखंड में यह पांचवा दौरा होगा। इस दौरे में वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां वो प्रदेश की जनता के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान उनकी एक विशाल जनसभा भी होगी। केजरीवाल के इस दौरे के लिए आप तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। आप प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि 21 साल हो गए, लेकिन उत्तराखंड शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश नहीं बन पाया। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा की असलियत जान चुकी है और दोनों ही दलों से जनता मुक्ति चाहती है। आज प्रदेश की जनता का आप पार्टी को अपार समर्थन मिल रहा है। आप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आप की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: आपदाओं ने दी राजनीति को धार, लेकिन चुनावी घोषणा पत्रों से रहीं बाहर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली में जुटेंगे पूर्व सैनिक : बलबीर

वहीं 16 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस भवन में सैनिक विभाग की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष कै. बलबीर सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के सम्मान में आयोजित होनी वाली इस रैली में पूर्व सैनिक और उनके परिजन भागीदारी करेंगे।

इसके लिए प्रदेशभर में पूर्व सैनिकों से संपर्क किया जा रहा है। बैठक में मेजर हरीसिंह चौधरी, कर्नल राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल, कर्नल एसपी शर्मा, कर्नल मोहन सिंह रावत, कर्नल निशिकांत ध्यानी, ले. सहदेव शर्मा, सूबेदार मेजर सूर्यभूषण नेगी, ले. नारायण सिंह नेगी, के. सोबन सिंह सजवाण, केबीएस रावत, एलके कुकी (सभी सेनि.), प्रदेश सचिव महेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें