फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 : हरीश के पिटारे से अभी खत्म नहीं हुई घोषणाएं, पढ़िए पूर्व सीएम की तीन प्रमुख घोषणाएं

Thu, 17 Feb 2022 04:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाल ही में एक बयान दिया कि मुख्यमंत्री बनूंगा नहीं तो घर बैठ जाऊंगा। फिलहाल चुनाव खत्म होने के बाद भी जिस तरह से हरीश रावत रोज नई घोषणाएं कर रहे हैं, उससे उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर वे उत्साहित और आश्वस्त नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पिटारे से नित्य नई घोषणाओं के निकलने का क्रम जारी है। अब उन्होंने तीन प्रमुख घोषणाएं की हैं। साथ ही भरोसा दिलाया है कि सरकार बनने पर इस घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


मांगलिक गीत गाने वाली महिलाओं को 18 सौ रुपये पेंशन देंगे 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। अपने फेसबुक पेज पर इसका जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि कई लोग उनसे पूछ रहे हैं कि आप 10 मार्च तक कैसे अपना दिन बिताएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 : पहले उतारी चुनाव की थकान, फिर मतों के गुणा-भाग में जुटे, तस्वीरों में देखें कैसे बिता नेताओं का दिन
विज्ञापन

 

इस पर उनका कहना है कि वह उत्तराखंड और उन लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं, जिनका उनके जीवन या राज्य के जीवन में महत्व रहा है। ऐसे ही लोगों में से एक हमारे गांवों में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं भी हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। यह परंपरा कहीं टूट न जाए।

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इसलिए वह चाहते हैं कि इनको भी सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह तुरंत शगुन पेंशन प्रारंभ करेंगे। शगुन अक्षर मांगलिक गीत गाने वाली महिलाओं को बुजुर्ग आदि के बराबर ही 18 सौ रुपये पेंशन के रूप में दी जाएगी। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

घसियारी सम्मान पेंशन के रूप में देंगे पांच सौ रुपये

14 फरवरी को मतदान के अगले दिन अमर उजाला में प्रकाशित घसियारी महिलाओं के एक चित्र को अपने फेसबुक पेज और ट्वीटर पर शेयर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इस घोषणा के तहत घसियारी महिलाओं को पांच सौ रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी।

चित्र को शेयर करते हुए हरीश लिखते हैं कि चुनाव के अगले दिन जब सुबह उनकी नींद खुली तो इस फोटो को देखकर उन्हें अपनी मां याद आ गई। मां का ख्याल आते ही जैसे वह कह रही हों कि गरीबों के लिए कुछ करो। इस पर उन्होंने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने पर वह घसियारी मां-बहनों के लिए सम्मान पेंशन योजना शुरू करेंगे। 

पुलिस कर्मियों से किए सभी वादें प्राथमिकता के आधार पर होंगे पूरे
पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि उन्होंने एक विशेष वादा अपने पुलिस के जवानों से किया है, वह वादा उनके ग्रेड पे से जुड़ा है। सरकार में आने पर वह पुलिस कर्मियों की इस मांग और अन्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में उन्होंने पुलिस विभाग के रिक्त पदों को भरने में हमेशा वरीयता दी है।

पुलिस भर्ती के रिकॉर्ड से और उनकी प्रमोशन की संख्या के रिकॉर्ड से भी इस बात को देखा व समझा जा सकता है। क्योंकि पुलिस को प्रत्येक परिस्थिति में 24 घंटे सातों दिन काम करना होता है। इसलिये वह स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सामान्य तौर पर अन्य कर्मचारी संगठनों की मांगों से इतर पुलिस कर्मियों की मांगों को प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें