फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: किसान संकल्प यात्रा में बोले भगवंत मान- प्रदेश के अच्छे दिन तो नहीं आए, सच्चे दिन जरूर आएंगे

Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा

सार

Uttarakhand Election 2022: भगवंत मान ने बुधवार सुबह खटीमा में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद नानकमत्ता में श्री गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता व संगरूर (पंजाब) से सांसद भगवंत सिंह मान ने बुधवार को खटीमा से शक्तिफार्म तक किसान संकल्प यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप ने दिल्ली में विकास किया, उसी तर्ज पर अब उत्तराखंड की बारी है। जनता ने मौका दिया तो प्रदेश के अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन सच्चे दिन जरूर आएंगे। पलायन, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को समाप्त कर उत्तराखंड को पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाया जाएगा।

विज्ञापन


भगवंत मान ने बुधवार सुबह खटीमा में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद नानकमत्ता में श्री गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा भेंट किया गया। फिर इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित किया। यहां से संकल्प यात्रा सितारगंज होते हुए शक्तिफार्म में संपन्न हुई। इस बीच, सांसद मान ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा, भाजपा किसान विरोधी है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने किसानों के लिए तीन कृषि कानून बनाए हैं लेकिन इस बार किसान चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप सांसद बोले- चाय वाले को पीएम बनाना हमारी गलती है, कभी नहीं आएंगे अच्छे दिन
विज्ञापन


अगर आप की सरकार आई तो किसानों के बच्चों के लिए स्कूलों की व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं दिल्ली की तर्ज पर मुहैया कराईं जाएंगी। दिल्ली में आप की सरकार आने के बाद वहां की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को भुला दिया है, अब उत्तराखंड की बारी है। 

खटीमा में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर एवं संचालन उदय प्रताप सिंह एवं दयाकिशन जोशी दयालू ने की। वहां अमन अरोड़ा, सत्यजीत सिंह, नागेंद्र कुमार, बलजिंदर सिंह, आनंद राणा, अरुण ऐरी, राजू सुनेजा, अर्जुन सिंह, राज खान, सीमा जोशी, गीता देवी आदि थे।

सितारगंज के बिज्टी चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजय जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतवंत सिंह बागी, संगठन मंत्री मक्खन सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद इमरान, नगराध्यक्ष ताबीर मलिक, सोबी मलिक, सविता ठाकुर, चंपा राय आदि थे। इसके बाद एमपी चौक होते हुए मुख्य बाजार से शक्तिफार्म के लिए रवाना हो गए, जहां किसान यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ हुई जागरूकता दौड़
आम आदमी पार्टी खटीमा प्रभारी एसएस कलेर की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालक वर्ग की दौड़ में पवन सिंह प्रथम, सोना सिंह द्वितीय और फैज तृतीय रहे, बालिका वर्ग नीतू मौर्य प्रथम, अर्पिता द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। सांसद भगवंत सिंह मान ने उन्हें पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें