टेक होम राशन स्कीम पर जारी किए गए टेंडर को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कोठियाल ने कहा मेरे उत्तराखंड में सरकार मेरी बहनों से रोजगार छीन रही है। इससे ज्यादा पीड़ा देने वाली बात और क्या हो सकती है। टेक होम राशन स्कीम जिससे हमारी गढ़वाल और कुमाऊं की बहनों को रोजगार मिल रहा था अब उसे भाजपा सरकार निजी हाथों में बेच रही है।
क्या इसी दिन के लिए हमारे शहीदों ने कुर्बानियां दी थी? कोठियाल ने कहा कि रक्षाबंधन पर जिस तरह हर भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी तरह टेक होम राशन योजना से जुड़ी बहनों के रोजगार की लड़ाई उनका भाई कोठियाल लड़ेगा।
एक तरफ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ टेक होम राशन का निजीकरण कर उनका रोजगार छीना जा रहा है। इसके विरोध में प्रदेश भर में 40 हजार महिलाएं आंदोलन कर रही हैं।