फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: आप का वादा, सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने देंगे एक-एक हजार रुपये

Thu, 10 Feb 2022 07:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महंगाई से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है। महिलाएं ही घर चलाती है। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने उत्तराखंड की महिलाओं को जारी संदेश में कहा कि वर्तमान में महंगाई बहुत बढ़ गई है। जिससे महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। लेकिन आप की सरकार बनने पर महिलाओं की इस तकलीफ का समाधान होगा। महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में हर महीने हजार रुपये डाले जाएंगे। जिससे उन्हें छोटे-छोटे खर्चों के लिए दिक्कत नहीं होगी।

 

इस योजना से यह लाभ होगा कि महिलाओं को किसी से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे। सरकार बनने पर बिजली भी फ्री करने के साथ ही बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। उनकी शिक्षा फ्री करेंगे। आपके परिवार का अच्छा और मुफ्त इलाज करेंगे।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  लालकुआं में आमने-सामने की जंग में कठिन बनी डगर, हरीश रावत की वहज से रोचक मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सब मिलाकर पांच साल में हर परिवार को सीधे-सीधे दस लाख रुपए का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने उत्तराखंड में दस साल राज किया। लेकिन लूट खसोट करने के सिवाय कुुछ नहीं किया। आप एक नई पार्टी है। चुनाव मैदान में नए चेहरे, नई सोच, नए आइडिया का विकल्प लोगों के सामने हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें