फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 13 Sep 2023 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी होंगे। आईपीएस रेखा यादव को चमोली भेजा गया है। वहीं, प्रहलाद सिंह मीना नैनीताल के एसएसपी बने।
विज्ञापन
प्एसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने राजधानी समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है, उनकी जगह हरिद्वार में चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


Haridwar: महिला के कहने पर मासूम को किया था अगवा, एक लाख में किया सौदा, तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन


शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून के पुलिस कप्तान को डीआईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को 46वीं बटालियन पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि, नैनीताल की जिम्मेदारी अब आईपीएस प्रह्लाद सिंह मीणा देखेंगे। इसके साथ ही एसपी यातायात हरिद्वार रेखा यादव को चमोली का पुलिस कप्तान बनाया गया है। बता दें कि चमोली पुलिस कप्तान रहे प्रमेंद्र डोबाल इसी साल आईपीएस प्रमोट हुए हैं। उन्हें अब प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें