ईडी ने उसके वॉलेट से 268 बिटकॉइन भी बरामद किए थे। जिनकी उस वक्त भारतीय रुपयों में कीमत 130 करोड़ रुपये थी। पिछले साल ईडी ने दोनों भाइयों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। इसी बीच ईडी की जांच में आया कि बनमीत नरूला के 4250 बिटकॉइन अब भी ब्लॉकचेन पर पड़े हैं।
इन्हें ट्रेस भी किया जा रहा है लेकिन पासवर्ड आदि सब बनमीत जानता है तो ईडी उससे जेल में पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ईडी ने स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सामान्य नियमानुसार चार्जशीट दाखिल होने के बाद पूछताछ नहीं हो सकती। इस पर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग का हवाला दिया जिसके आधार पर स्पेशल कोर्ट ने ईडी को अनुमति दे दी है।