फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर हाईवे किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीण और राहगीरों में दहशत, वीडियो

Fri, 16 Jan 2026 10:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: नारसन बॉर्डर के पास हाईवे किनारे लगे बांस के पेड़ों में एक राहगीर की नजर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो पेड़ों के बीच एक तेंदुआ बैठा हुआ था।
विज्ञापन
हाईवे किनारे दिखा तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित नारसन कस्बे में हड़कंप मच गया। हाईवे किनारे एक तेंदुए के देखे जाने की खबर सामने आई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात नारसन बॉर्डर के पास हाईवे किनारे लगे बांस के पेड़ों में एक राहगीर की नजर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो पेड़ों के बीच एक तेंदुआ बैठा हुआ था। राहगीर के शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। जैसे ही कुछ लोगों ने अपनी बाइक की लाइट का फोकस पेड़ों की ओर किया, रोशनी पड़ते ही तेंदुआ वहां खेतों की ओर भाग गया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही नारसन कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


Roorkee: व्यक्ति को अपहरण कर ले गए, छूटकर गेस्ट हाउस में घुसा तो वहीं जाकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन

रात के समय हाईवे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक भी डर के साए में आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रिहायशी इलाके के बेहद करीब देखा गया है। इससे पशुपालकों और बच्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें