फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: श्रीनगर और उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, टिहरी जिला रहा केंद्र

Sat, 12 Feb 2022 10:22 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट में शनिवार सुबह 5:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं श्रीनगर में भी सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी और श्रीनगर में शनिवार सुबह भूकंप के झटके के महसूस किए गए। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट में शनिवार सुबह 5:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तरकाशी में 39 किलोमीटर पूर्व में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई। भूकंप सवेरे 5 बजकर 03 मिनट पर आया। तहसील बड़कोट से और जनपद के समस्त तहसील क्षेत्रों से मिली जानकारी अनुसार भूकंप के झटकों से किसी प्रकार की कोई जनहानि/ भवन हानि नहीं हुई है।

जनपद में कुशलता है और बताया गया कि उक्त भूकंप का केंद्र टिहरी जनपद में था। वहीं श्रीनगर में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। यहां भी किसी तरह के जानमाल या भवन की हानि की कोई सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें