फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

Wed, 11 May 2022 02:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही। जबकि गहराई 05 किमी रही। नेपाल सीमा, जौलजीबी, धारचूला में झटका तेज रहा। लोग घरों से बाहर निकले। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...झील की लहरों में फंसे पर्यटक:   तेज तूफान चलने से मची अफरा तफरी, बोट चालक ने जान जोखिम में डालकर बचाए सैलानी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के सभी तहसील क्षेत्रांर्गत और जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांर्गत भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना प्राप्त की गई। किसी तरह के नुकसान की कई सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें