दहशत में ग्रामीण
भूकंप का तीसरा झटका रात 2 बजकर 48 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मैग्निट्यूड और केंद्र चीन सीमा पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। चौथा भूकंप रविवार सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर आया।
भूकंप की तीव्रता 2.8 और केंद्र चीन सीमा पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से ग्रामीण डरे हुए हैं। रौंकांग निवासी भूपाल सिंह रौंकली ने बताया कि गांव में शनिवार देर रात एक बजकर 34 मिनट से सुबह छह बजकर 52 मिनट तक कुल सात बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार बार ही भूकंप रिकॉर्ड किया गया है।