शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार जिले में दो डेंगू मरीज मिलने की बात कही है। सीएम ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे और डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं।
जिससे और सतर्कता बरतने की जरूरत है। पिछले सात देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 10622 डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है और आठ लोगों की डेंगू के कारण मौत हुई थी।
डेंगू की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर सभी तरह की व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में अलग से डेंगू आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। प्रत्येक जिले में एलाइजा जांच किट और टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य