गनीमत यह रही कि नाले में पानी नहीं था। नवजात को नाले में घास के ढेर पर रखा गया था। नाले से नवजात मिलने की सूचना पर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।
जिसके बाद युवतियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में ले लिया। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां नवजात पूरी तरह से स्वस्थ निकली।
डाकपत्थर चौकी प्रभारी एसआई कुंदन राम ने बताया कि नवजात को फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है। टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि मामले की जानकारी चाइल्ड केयर कमेटी को भी दे दी है। कमेटी ही तय करेगी कि नवजात को परवरिश के लिए कहां पर और कैसे सौंपा जाए। पुलिस ने नवजात के परिजनों की तलाश तेज कर दी है। बताया कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी है तो वह सीधे पुलिस से संपर्क कर सकता है।