फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी पर चढ़ा नशे में धुत युवक: नौकरी देने की मांग पर अड़ा, तीन घंटे बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 20 Mar 2022 11:42 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर

सार

रविवार सुबह एक युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। टंकी पर चढ़ा युवक नौकरी की मांग कर रहा था। लगभग तीन घंटे बाद पहुंचे निदेशक निर्माण एवं संयंत्र के मौखिक आश्वासन पर पुलिस ने विजय को पानी की टंकी से उतार कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी की मांग को लेकर पूर्व ठेका कर्मी विजय कुमार उर्फ जग्गा नशे में सुबह 7:30 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया था। जिसे उतारने के लिए सीओ पंतनगर के नेतृत्व में पुलिसकर्मी, अग्निशमन वाहन सहित कर्मी व एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन

 

रविवार सुबह एक युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। टंकी पर चढ़ा युवक नौकरी की मांग कर रहा था। कहना था कि जब तक उसे नौकरी नहीं दी जाती वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। युवक नशे में धुत था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
 

ये भी पढ़ें...धामी को फिर कमान?: अमित शाह के घर भाजपा नेताओं की बैठक जारी, नड्डा समेत उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। लगभग तीन घंटे बाद पहुंचे निदेशक निर्माण एवं संयंत्र डॉ एसएस गुप्ता के मौखिक आश्वासन पर पुलिस ने विजय को पानी की टंकी से उतार कर हिरासत में ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें