फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा: वायु सेना ने दारमा घाटी में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित निकाले, अग्रिम चौकी के लिए भेजी रसद 

Sun, 24 Oct 2021 10:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)

सार

शनिवार को व्यास घाटी से फंसे पर्यटकों को तो निकाल लिया गया लेकिन मौसम खराब होने के कारण दारमा घाटी में बचाव कार्य नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
सभी पर्यटकों का सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा के कारण दारमा घाटी में फंसे सभी पर्यटकों को वायु सेना ने चार दिन के रेस्क्यू अभियान के बाद निकाल लिया है। रविवार को 11 पर्यटकों समेत 18 लोगों को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। सेना ने  हेलीकॉप्टर से चीन सीमा के निकट स्थित अग्रिम पोस्ट के लिए 15 क्विंटल रसद भी भेजी।

विज्ञापन


17 से 19 अक्तूबर तक हुई बारिश और बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से पंचाचूली घूमने गए पर्यटक दारमा घाटी में फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद से चार दिन तक राहत और बचाव अभियान चलाया।

उत्तराखंड में बदला मौसम: चारधाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश से बढ़ी ठंड, तस्वीरें
विज्ञापन


शनिवार को व्यास घाटी से फंसे पर्यटकों को तो निकाल लिया गया लेकिन मौसम खराब होने के कारण दारमा घाटी में बचाव कार्य नहीं हो पाया था। रविवार को मौसम ठीक होने पर वायुसेना के एएलएच हेलीकॉप्टर ने 18 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें 11 पर्यटक, चल गांव में पोस्टमार्टम करने गई स्वास्थ्य टीम के चार सदस्य और तीन स्थानीय नागरिक शामिल हैं। डीएम ने दो लोगों की मेडिकल टीम को हेलीकॉप्टर से दुग्तु गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए भेजा। 

विज्ञापन

मदद करने के लिए आभार जताया

धारचूला पहुंचे पर्यटकों ने राज्य सरकार, वायुसेना और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का आभार प्रकट किया। उन्होंने ढाकर हेलीपैड में कुमाऊं स्काउट और धारचूला हेलीपैड में 832 लाइट रेजीमेंट के लिए भोजन पहुंचाने और अन्य मदद करने के लिए आभार जताया। पर्यटकों ने कहा कि इस तरह की मदद मिलने से उन्हें आपदा में फंसे होने का अहसास नहीं हुआ। 

दारमा घाटी में फंसे हैं पर्यटकों के 20 वाहन
बारिश के कारण सड़क बंद होने से दारमा घाटी में पर्यटकों 10 कारें और इतने ही दोपहिया वाहन फंसे हैं। वाहन लाने के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं होने से पर्यटक अपने वाहनों की चाबी ग्रामीणों को सौंप आए हैं। पर्यटकों ने ग्रामीणों से सड़क खुलने पर वाहनों को धारचूला पहुंचाने का अनुरोध किया है। 

पीएम मोदी ने सीएम से फोन पर की बात
 पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर आत की। उन्होंने राज्य के आपदा प्रभावित हिस्सों में चल रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें