आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सेब और आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया गया है। सेब 20 रुपये और आलू 10 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने हरिद्वार को छोड़कर गढ़वाल मंडल के छह जनपदों में बाजार हस्तक्षेप के नाम से इस योजना को बुधवार से शुरू किया है।
प्रमाण पत्र दिया जाएगा
निगम के महाप्रबंधक विपणन प्रताप सिंह शाह ने कहा कि प्रभावित जनपदों में लोनिवि द्वारा जिन स्थानों पर लिंक मार्गों अवरुद्ध होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा, उन्हीं स्थानों से आलू और सेब की खरीद होगी। आलू को साढ़े बारह रुपये किलो के हिसाब से मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में दिया जाएगा। वहीं आपदा प्रभावित किसान राम कृष्ण तिवाड़ी और सुबोध सेमवाल ने समर्थन मूल्य को किसानों को साथ मजाक बताया है।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें