फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: युवा सीएम का मंत्रिमंडल ‘बुढ़ापे’ के करीब, पांच मंत्री 60 साल के पार, ये हैं सबसे उम्र दराज

Thu, 24 Mar 2022 04:26 PM IST
रेनू सकलानी दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

गणेश जोशी, चंदनराम दास, प्रेमचंद्र अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने भी साठ का पड़ाव पार कर लिया है। धन सिंह रावत 52 साल के हैं। सीएम सहित कुल तीन ही मंत्री ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 से कम है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री - फोटो : dhami cabinet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवीं विधानसभा चुनावों की नतीजों के 13 दिन बाद मंत्रिमंडल का भी गठन हो ही गया है। चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार युवा नेतृत्व-युवा सरकार की बात करने वाली भाजपा अपनी कथनी पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री मनोनीत कर युवा नेतृत्व तो दिया लेकिन मंत्रिमंडल के गठन में उम्रदराज नेताओं को ही तरजीह दी गई।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों की 55.8 वर्ष की औसत आयु इसकी तस्दीक करती है। धामी मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। गणेश जोशी, चंदनराम दास, प्रेमचंद्र अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने भी साठ का पड़ाव पार कर लिया है। धन सिंह रावत 52 साल के हैं। सीएम सहित कुल तीन ही मंत्री ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 से कम है।

मंत्रिमंडल में शामिल नेता और उनकी आयु
नेता - उम्र
पुष्कर सिंह धामी - 46 साल
सतपाल महाराज - 70 साल
गणेश जोशी - 64 साल
चंदन राम दास - 63 साल
प्रेम चंद्र अग्रवाल - 61 साल
सुबोध उनियाल - 61 साल
धन सिंह रावत - 52 साल
रेखा आर्य - 43 साल
सौरभ बहुगुणा - 43 साल

नोट : आंकड़े निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार

ये भी पढ़ें...2024 आम चुनाव की तैयारी : देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश
विज्ञापन


धन सिंह रावत सबसे पढ़े-लिखे
सीएम पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में शामिल धन सिंह रावत सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से 2006 में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। सीएम धामी, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने परास्नातक किया हुआ है। पहली बार मंत्री बने सौरभ बहुगुणा के पास वकालत की डिग्री है, जबकि चंदनराम दास ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। मंत्रिमंडल के सबसे उम्रदराज नेताओं में शुमार सतपाल महाराज 12वीं पास हैं तो गणेश जोशी ने 10वीं तक की शिक्षा हासिल की है।

13 में से छह जिलों को ही मिल पाया प्रतिनिधित्व
धामी मंत्रिमंडल में राज्य के 13 जिलों में से मात्र छह को ही प्रतिनिधित्व मिल पाया है। कुमाऊं मंडल से ऊधमसिंह नगर जिले से सीएम सहित दो और बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले से एक-एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं गढ़वाल से पौड़ी से दो, टिहरी से एक और देहरादून जिले से दो विधायक मंत्री बने हैं। चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


अधिकतर ने कृषि को बताया है आमदनी का जरिया
मंत्रिमंडल में शामिल अधिकतर नेताओं ने चुनाव आयोग को दिए ब्योरे में कृषि को आमदनी का जरिया बताया है। रेखा आर्य ने व्यवसाय तो सुबोध उनियाल ने सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन को आय का माध्यम बताया है। पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत ने खुद को पूरी तरह राजनीति में ही सक्रिय दिखाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें