फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कल होगी धामी मंत्रिमंडल की बैठक, लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट समेत कई बड़े फैसले संभव

Sun, 03 Mar 2024 09:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: बैठक में चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसलों को हरी झंडी मिल सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 10.30 बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी। जिसमें चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Uttarakhand: चमोली में भारी हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन


इस एक्ट के बनने से दंगाईयों व प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई और वसूली का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा कैबिनेट में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में संशोधन प्रस्ताव आने की संभावना है।
विज्ञापन


एक्ट में संशोधन से निजी भूमि पर उगे पेड़ों की कई प्रजातियों को वन अधिनियम से बाहर किया जाएगा। जिससे निजी भूमि पर पेड़ कटान के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी एवं आवास से संबंधित सेवा नियमावली व अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें