फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीएचडी कर रहे छात्रों को धामी कैबिनेट की सौगात, 50 शोधार्थियों को हर महीने मिलेंगे पांच हजार

Mon, 11 Mar 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को कई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध करने एवं नवाचार के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में पीएचडी कर रहे 50 छात्र-छात्राओं को हर महीने 5000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। कैबिनेट में इस संबंध में आए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को कई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध करने एवं नवाचार के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति योजना से छात्र-छात्राओं के बीच शोध के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। इससे शोध, अनुसंधान और नवाचार की गुणवत्ता में सुधार आएगा। पीएचडी धारक छात्र-छात्राओं की प्रदेश व देश के विकास में अहम भूमिका होगी।

Uttarakhand Cabinet: 3,253 पदों पर शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड जरूरी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शोध और अनुसंधान होने से विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत यूजी और पीजी के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है। यूजी के छात्र-छात्राओं को 1500 रुपये महीना और पीजी के छात्र-छात्राओं को 2000 रुपये महीना छात्रवृत्ति दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें