फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: थंबी एविएशन की हेली सेवा पर DGCA ने लगाई रोक, बदरीनाथ में हेली अनियंत्रित होने के बाद लिया निर्णय

Mon, 12 May 2025 09:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ हेलीपैड पर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होने की घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हेलीपैड पर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होने की घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। अब फाटा से केदारनाथ के लिए थंबी की हेली सेवा का संचालन नहीं होगा। जिन यात्रियों ने केदारनाथ यात्रा के लिए थंबी कंपनी से हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराए हैं। उन्हें दूसरी कंपनी की हेली सेवा में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के चार दिन बाद सोमवार को बदरीनाथ हेलीपैड पर थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय अनियंत्रित हो गया था। हेलीकॉप्टर के पंखे खड़े वाहन से टकरा गए। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला गया। इस घटना को डीजीसीए ने गंभीरता से लिया और थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है।

Badrinath Dham: यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन

थंबी एविएशन के माध्यम से फाटा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित की जाती है। सोमवार को थंबी हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचा। यात्रियों को उतारने के बाद अन्य यात्रियों को बैठा कर फाटा के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया। थंबी एविएशन से केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से अन्य कंपनी की हेली सेवाओं को शिफ्ट किया जाएगा।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने डीजीसीए की ओर से थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर रोक लगाने की पुष्टि की है। जब तक जांच पूरी नहीं होती है तब तक थंबी कंपनी के माध्यम से हेली सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें