कर्मचारी यह सवाल उठा रहे हैं कि जब उनका कार्ड ही नहीं बना है तो दिसंबर माह से उनके वेतन से अंशदान क्यों काटा जा रहा है? लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि दिसंबर से सभी राजकीय कर्मचारियों के वेतन से अंशदान की कटौती होगी। बेशक अभी उनके गोल्डन कार्ड न बने हों।
हमारी कोशिश है कि सभी कर्मचारी कम से कम अपने गोल्डन कार्ड बनवा लें। उनके आश्रितों के कार्ड बाद में भी बनाए जा सकते हैं। हमने अब कालोनियों में भी शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। हम इस विकल्प पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि कर्मचारियों को आश्रितों के कार्ड घर पर जाकर बनाएं, लेकिन हमारी सबसे पहली प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों के कार्ड बनाने की है।
- अरुणेंद्र सिंह चौहान, सीईओ, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण