फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर को करेंगे नवनिर्मित आठ पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन

Tue, 15 Sep 2020 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी-मदकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने हैं नए पुल
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर को पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए आठ नए पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ नए मोटर पुलों का निर्माण किया है।

विज्ञापन


इन पुलों के बनने से सीमा के लिए आवाजाही सुगम होगी। दोबाट, ऐलागाड़, ढुंगातोली, सिराली, स्यालधार, तुलागाड़, कुलागाड़ और चारीगाड़ में बनाए गए इन पुलों का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।  इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 17 सितंबर को ही पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्य विकास अधिकारी एवं बीआरओ के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल नैनीसैनी हवाई पट्टी के बाहरी परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें